Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सागरदिघी उपचुनाव: शाम 5 बजे तक 73.49% मतदान

इस चुनाव में भाजपा, तृणमूल और कांग्रेस-वाम गठबंधन मैदान में है। सादरदीघी विधानसभा सभा सीट पर 1950 से अब तक कांग्रेस और सीपीएम की सीट रही है। वहीं पिछले 10 सालों में यह सीट तृणमूल कांग्रेस ने जीती है।

27 Feb 2023

सागरदिघी उपचुनाव: शाम 5 बजे तक 73.49% मतदान

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सागरदीघी उपचुनाव में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न। सुबह से ही केंद्रीय बलों पूरे इलाके में रूट मार्च करती नजर आई।

इस चुनाव में भाजपा, तृणमूल और कांग्रेस-वाम गठबंधन मैदान में है। सादरदीघी विधानसभा सभा सीट पर 1950 से अब तक कांग्रेस और सीपीएम की सीट रही है। वहीं पिछले 10 सालों में यह सीट तृणमूल कांग्रेस ने जीती है। साल 29 दिसंबर 2022 में तृणमल कांग्रेस के विधायक सुब्रत साहा के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी, उसी पर उपचुनाव हो रहा है।

सोमवार सुबह सागरदिघी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान तय समय पर शुरू हो गया। 246 मतदान केंद्रों पर 2 लाख 46 हजार 96 मतदाता मतदान करेंगे। पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 24 हजार 664 है। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 21 हजार 427 है। चुनाव में केंद्रीय बलों की 30 कंपनियां तैनात हैं। 221 सेक्टर में 246 होमगार्ड, सिविक, एनवीएफ हैं। 232 सीएपीएफ हैं।

लाइव अपडेट:

  • शाम 5 बजे तक 73.49% मतदान
  • दोपहर 3 बजे तक 63.43% मतदान
  • दोपहर 1 बजे तक 48.28 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट
  • सुबह 11 बजे तक 31.92% मतदान
  • भाजपा प्रत्याशी दिलीप साहा पर नियमों के उल्लंघन का आरोप
  • बूथ नंबर 65 और 66 के 200 मीटर के दायरे में जमावड़ा करना का आरोप लगा
  • सुबह 9 बजे तक 13.37% मतदान

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News