वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
सागरदिघी में डूबने से एक व्यक्ति मौत हो गई है
जिले के सागरदिघी में डूबने से एक व्यक्ति मौत हो गई है। सिविल डिफेंस के सदस्यों ने गुरुवार दोपहर सागरदिघी के घाट से उक्त व्यक्ति का शव बरामद किया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि सुबह उक्त व्यक्ति साइकिल लेकर घाट पर आया था। जिसके बाद घाट पर नहाने के लिए उतर गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी।
सूचना पाकर सिविल डिफेंस के सदस्य मौके पर पहुंचे और व्यक्ति की तलाश शुरू किया। कुछ देर बाद उक्त व्यक्ति का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई है।