वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
अरूप दत्ता कोलकाता पुलिस का एएसआई है। उसको सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है
कोलकाता। ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या का मामला पूरे देश में चर्चा में बना हुआ है। सीबीआई इस मामले में तमाम लोगों से पूछताछ कर रही है। इस बीच इस केस के आरोपी संजय रॉय का करीबी पुलिसकर्मी और एएसआई अरूप दत्ता भागते हुए सीबीआई के पास पहुंचा है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अरूप भागते हुए नजर आता है और मीडिया के सवालों से बचने की कोशिश करता है। अरूप दत्ता कोलकाता पुलिस का एएसआई है। उसको सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है। अरूप दत्ता वो शख्स है, जिसे घटना की रात आरोपी संजय रॉय ने कई बार कॉल किया था। वह पुलिस वेलफेयर कमेटी का सदस्य भी है। कोलकाता केस का आरोपी संजय रॉय, अरूप दत्ता की बैरक में रहता था। उस रात घटना को अंजाम देने के बाद भी संजय रॉय, इसकी बैरक में ही पहुंचा था।