राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ
कथित तौर पर बच्चे को चौकीदार ने धमकी भी दी और अगर उसने कुछ भी कहा तो उसे मार डाला जाएगा
कोलकाता। केस्टपुर देशप्रिया बालिका विद्यालय में पांचवीं कक्षा की एक छात्रा को टिफिन के दौरान बाथरूम में ले जाकर कथित तौर पर यौन उत्पीडऩ किया गया। जब पांचवीं कक्षा की बच्ची के रोने का मामला सामने आया तो अन्य अभिभावकों ने स्कूल में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
आरोपी सुरक्षा गार्ड की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। यहां तक कि कथित तौर पर बच्चे को चौकीदार ने धमकी भी दी और अगर उसने कुछ भी कहा तो उसे मार डाला जाएगा। जैसे ही यह घटना सामने आई, स्कूल के अन्य अभिभावकों ने विरोध करना शुरू कर दिया और उन्होंने दावा किया कि ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं और फिर से स्कूल अधिकारी इसे दबाने की कोशिश कर रहे हैं।
हालांकि, सूचना मिलने के बाद बागुईआटी थाने की पुलिस स्कूल पहुंची और आरोपी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया।