Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शूटआउट : गोली चलाने वाले ने फिर व्यवसायी को दी धमकी

बिहार की जेल में बैठ बेलघरिया में चलवायी गोली

16 Jun 2024

शूटआउट : गोली चलाने वाले ने फिर व्यवसायी को दी धमकी

कोलकाता। तू बचेगा नहीं...ये तो बस ट्रेलर था...मारना होता तो शोरूम में घुसकर गोली मारता। बेलघरिया में हुए शुटआउट की घटना में बड़ा खुलासा हुआ है और इस शुटआउट में बिहार के जेल में कैद सुबोध सिंह का नाम सामने आया है। बिहार के जेल में कैद सुबोध सिंह ने व्यवसायी अजय मंडल पर ताबड़तोड़ गोलिया बरसाई थी। प्रारंभिक तौर पर पुलिस का मानना है कि शनिवार को दिनदहाड़े रथथला के पास कार पर गोली चलाने की घटना में भी सुबोध शामिल है।
 व्यवसायी अजय मंडल ने शिकायत की कि जब वह थाने में बैठे थे तो उन्हें फोन पर हिंदी में धमकी दी गयी और कहा गया कि मैं तो बच गया, लेकिन तुम नहीं बचोगे। अजय का दावा है कि सुबोध फोन से जुड़ा हुआ है। हालांकि घटना को करीब 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन किसी भी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। दरअसल शनिवार दोपहर करीब दो बजे बेलघरिया थाने के करीब रथतला जंक्शन के पास व्यवसायी अजय मंडल कार से जा रहे थे। उनका अगरपाड़ा में कार का शोरूम है। 
आरोप है कि उसी समय बाइक सवार तीन युवक कार के पास पहुंचे और लग्जरी कार पर आठ राउंड फायरिंग की। व्यापारी ने कार खड़ी कर दी। गोलीबारी के बाद बंदूकधारी इलाके से भाग गए। खबर पाकर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। गाड़ी में गोलियों के कई निशान भी पाए गए हैं। इस घटना की जांच बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट कर रही है। व्यवसायी अजय मंडल ने सबसे पहले बेलघरिया पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। 
उन्होंने दावा किया कि शुरुआत में सुबोध सिंह नाम के एक कुख्यात बदमाश ने बिहार की जेल में बैठकर हमले की योजना बनाई थी, जिसके बाद शार्प शूटरों को लगाया गया था। ये पहली घटना नहीं है जब बेलघरिया में दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया गया हो इससे पहले भी पार्षदों की हत्या से लेकर बैरकपुर, टीटागढ़ में गोलीबारी, तोलाबाजी को केन्द्र कर उपद्रव, इन सभी मुद्दों में सुबोध का नाम शामिल है। बिहार के मूल निवासी का बंगाल में काफी प्रभाव माना जाता है। 
सुबोध कितना शातिर हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता हैं कि वो बिहार के जेल में कैद होकर भी बेलघरिया में वारदात को अंजाम दे रहा है। बिहार जेल में बंद सुबोध जेल से ही अपने 'नेटवर्कÓ के साथ विभिन्न ऑपरेशन चलाता है। पुलिस प्रारंभिक तौर पर उसे ही अजय मंडल पर हमले का मास्टरमाइंड मान रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News