Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चुनाव बाद हिंसा को लेकर शुभेंदु ने राज्यपाल बोस को लिखा पत्र

सूत्रों के अनुसार, विपक्षी नेता ने पत्र में राज्यपाल से चुनाव बाद हिंसा को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है

06 Jun 2024

चुनाव बाद हिंसा को लेकर शुभेंदु ने राज्यपाल बोस को लिखा पत्र

कोलकाता। लोकसभा चुनाव के बाद बंगाल के विभिन्न जिलों में विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। मामले को लेकर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस को पत्र लिखा है।
सूत्रों के अनुसार, विपक्षी नेता ने पत्र में राज्यपाल से चुनाव बाद हिंसा को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। इसके साथ ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में जहां-जहां अशांति है, उन सभी स्थानों का दौरा करने और आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है। विपक्षी नेता ने गुरुवार को इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि चुनाव नतीजों के बाद तृणमूल के गुंडों द्वारा भाजपा पदाधिकारियों पर हमला करना पश्चिम बंगाल में एक संस्कृति बन गई है। जिस तरह 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को अपनी जान गंवानी पड़ी, उसी तरह लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भी भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है।
शुभेंदु का दावा है कि जो गुंडे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं उनका सीधा संबंध राज्य की सत्ताधारी पार्टी से है। उन्होंने राज्यपाल से स्थिति को समझने और चुनाव बाद हिंसा पर कार्रवाई करने का भी अनुरोध किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News