Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

नक्सलबाड़ी के हिंसाग्रस्त गांव में पहुंचे मेयर

कहा- घटना की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी

22 Jun 2023

नक्सलबाड़ी के हिंसाग्रस्त गांव में पहुंचे मेयर

सिलीगुड़ी। नक्सलबाड़ी के हाथीघिसा में एक व्यक्ति की मौत के बाद भड़की हिंसा में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। घटना के बाद गुरुवार को सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव, नक्सलबाड़ी के बीडीओ अरिंदम मंडल, सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधिपति अरुण घोष, दार्जीलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष पापिया घोष ने घटनास्थल का निरीक्षण के साथ-साथ मृतक के परिवार से मुलाकात किया। इस दौरान मेयर गौतम देव ने कहा कि घटना की रिपोर्ट राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात को सुधीर नागासिया नामक एक व्यक्ति को मुड़ीबस्ती के कुछ युवकों ने किसी बात को लेकर जमकर पिटाई कर दी थी। जिससे सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद सुधीर को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी। घटना को लेकर बुधवार को मृतक सुधीर के परिजनों और गांव वालों ने एशियन हाईवे- 2 जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
आरोप है कि घटना के बाद मौके पर पहुंची नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस को सड़क पर रोकर गुस्साए ग्रामीणों ने मुड़ीबस्ती में घुसकर पहले आरोपित के घर को आग के हवाले किया। इसके बाद गांव के सभी घरों में जमकर तोड़फोड़ कर दिया। घटना के बाद तनाव को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात रखा गया है। इधर, आज सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव उक्त गांव पहुंचे और पीड़ित गांव वालों से बात किया। इसके बाद मृतक के परिवार वालों से भी मुलाकात किया।
पत्रकारों से बात करते हुए गौतम देव ने कहा कि पीड़ित गांव वालों हर संभव मदद प्रदान किया जाएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। पूरी स्थिति पर प्रशासन नजर रखी हुई है। उन्होंने जनता से शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील किया। उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने वालों दोषियों को कानून के मुताबिक सजा दी जाएगी। घटना की विस्तृत रिपोर्ट राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजी जाएगी। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News