Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एक बांग्लादेशी घुसपैठिया सहित दो चढ़े बीएसएफ के हत्थे

दक्षिण दिनाजपुर जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रहरियों ने अलग-अलग सीमांत इलाके से एक बांग्लादेशी घुसपैठिये सहित दो को पकड़ा है। 

17 Feb 2023

एक बांग्लादेशी घुसपैठिया सहित दो चढ़े बीएसएफ के हत्थे

इस्लामपुर। दक्षिण दिनाजपुर जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रहरियों ने अलग-अलग सीमांत इलाके से एक बांग्लादेशी घुसपैठिये सहित दो को पकड़ा है। शुक्रवार को बीएसएफ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार, रायगंज सेक्टर के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 61 वीं बटालियन की बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) बालूपारा के जवानों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को घुसपैठ करते पकड़ा है। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक का नाम महमूद हुसैन (28) है। बताया जा रहा है कि महमूद हुसैन को उसय पकड़ा गया जब वह प्रतिबंधित कफ सिरप की 69 बोतल के साथ अवैध रूप से भारत से बांग्लादेश की सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था। जब्त सामानों के साथ पकड़े गये बांग्लादेशी नागरिक को हिली थाने को सौंप दिया गया है।

वहीं, रायगंज सेक्टर के अंतर्गत बीएसएफ की 61 वीं बटालियन की बीओपी आप्तियार के सीमा प्रहरियों ने एक भारतीय नागरिक को पकड़ा है। पकड़े गए भारतीय का नाम मोतियस किस्कू (34) है। बताया जा रहा है कि मोतियस किस्कू को उसय पकड़ा गया जब वह अवैध रूप से बांग्लादेश से भारत की सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था। उसके पास से बांग्लादेशी टका 205, भारतीय मुद्रा 2775 रुपये और एक मोबाइल बरामद किया गया है। जब्त सामानों के साथ पकड़े गए भारतीय को भी हिली थाने को सौंप दिया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News