वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है
दक्षिण 24 परगना। राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर जारी हिंसा अब तक रूकी नहीं है। अब दक्षिण 24 परगना जिले के विष्णुपुर में शुक्रवार रात तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
स्थानीय और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृत तृणमूल कार्यकर्ता का नाम प्रलय मंडल था। वह पेशे से प्रमोटर था। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रलय शुक्रवार रात करीब 10 बजे बिष्णुपुर के दक्षिण बागी इलाके से बाइक से घर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों का दावा है कि उसी समय बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। प्रलय तुरंत जमीन पर गिर गए। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद इलाके में पुलिस के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में जुटी थी।