Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

पार्टी कार्यालय के सामने टीएमसी नेता की हत्या की कोशिश

तारकेश्वर में पार्टी कार्यालय के सामने तृणमूल के ही चार कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पंचायत के तृणमूल सदस्य सैदुल मोल्ला पर हमला किया

27 Nov 2023

पार्टी कार्यालय के सामने टीएमसी नेता की हत्या की कोशिश

हुगली जिले के तारकेश्वर में पार्टी कार्यालय के सामने एक तृणमूल नेता की हत्या की कोशिश की गई। पुलिस के अनुसार, तृणमूल के ही चार कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पंचायत के तृणमूल सदस्य सैदुल मोल्ला पर हमला किया। गंभीर हालत में तृणमूल नेता को कोलकाता के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तारकेश्वर थाने की पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

तृणमूल कांग्रेस के उपप्रधान ने आरोप लगाया कि एक स्थानीय व्यवसायी ने तृणमूल विधायक के समर्थकों के सहयोग से सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसी को लेकर पियासारा बाजार में पार्टी कार्यालय के सामने रविवार रात तृणमूल के दो गुटों में झड़प हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तृणमूल पंचायत सदस्य पर पार्टी के लोगों ने ही हमला किया है। पुलिस का कहना है कि रविवार रात तकरीबन सात बजे स्थानीय तृणमूल नेता सैदुल एक चाय की दुकान पर खड़े थे। उसी समय, कथित तौर पर, चार लोग मोटरसाइकिल पर आए और धारदार हथियार से सैदुल पर हमला कर दिया।

सूचना पाकर पुलिस की मोबाइल वैन मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग गये। घायल तृणमूल नेता को ब्लॉक प्राथमिक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मौके से मोहम्मद सिकंदर नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तारकेश्वर पुलिस ने रातभर अभियान चलाकर इस घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुंशी अजीजुल का नाम एफआईआर में है। बाकी को पकड़ने के लिए तलाश जारी है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News