वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
सप्ताहांत से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो सकता है
कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य में कम है।
कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत अन्य जिलों में तापमान 27 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं लेकिन आज बारिश के आसार नहीं है।
सप्ताहांत से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो सकता है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, दार्जिलिंग और कालिमपोंग में हालांकि मौसम अभी भी सामान्य बना हुआ है।