राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के पिता ने घटना को लेकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवायी है
कोलकाता। नेताजीनगर इलाके में एक युवक को कमरे में फंदे से लटके हालत में पाया गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया। मृतक की पहचान देवाशीष सेन गुप्ता के तौर पर हुई है। वह सुभाषग्राम इलाके का निवासी था। अपनी मां की मौत के बाद पिता के साथ मौसी के घर पर रहता था। युवक की मौत के बाद उसके परिवार के सदस्यों का दावा है कि मृत युवक कुछ दिन पहले देशभर में सीएए कानून लागू होने के बाद से काफी आतंकित रह रहा था। खबर पाकर नेताजीनगर थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि परिवार के सदस्यों से खबर पाकर जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो युवक को फंदे से लटके हालत में पाया। कारण के बारे में पूछताछ करने पर मृतक की मौसी ने चौंकानेवाला खुलासा किया। मृतक की मौसी ने कहा कि हाल ही में देशभर में सीएए कानून के लागू होने के बाद से देवाशीष काफी आतंकित रह रहा था। उनका दावा है कि इसके पहले वर्ष 2019 में भी देशभर में एनआरसी लागू करने की बात उठने पर उस समय भी देवाशीष काफी आतंकित रहने लगा था। काफी समझाने पर वह थोड़ा नॉर्मल हुआ था। हाल ही में देशभर में सीएए कानून लागू होने के बाद से फिर से वह आतंकित रहने लगा। गुरुवार सुबह को उसने अचानक फंदे से लटककर ऐसा कदम उठा लिया, इस बारे में किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
मृतक की मौसी का कहना है कि कई पीढ़ी के पहले देवाशीष के परिवार के सदस्य बांग्लादेश से आये थे। लेकिन देवाशीष का वोटर कार्ड, आधार कार्ड इसी देश व इसी राज्य का बना हुआ है। देवाशीष के पिता के कागजात अभी परिवार के पास नहीं हैं। इसे लेकर देवाशीष चिंतित रहने लगा था। मृतक की मौसी का कहना है कि, देवाशीष अक्सर अपने पिता के कुछ आवश्यक कागजात नहीं होने के कारण पहले पिता के फिर उसे खुद के डिटेंशन कैंप में जाने का डर सता रहा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया होगा। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सामान्य यूडी केश लॉज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
परिवार के सदस्यों का बयान लिया जा रहा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के पिता ने घटना को लेकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवायी है। उन्होंने बताया कि सीएए लागू होने को लेकर देवाशीष काफी परेशान था। उससे कई बार पैनिक अटेक भी आया था। घटना की सूचना मिलने के बाद तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मृतक परिवार से मिलने पहुंचा और उन्होंने पीडि़त परिवार को आश्वासन दिया कि इस मामले को लेकर वे केंद्र के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी किसी की भी नागरिकता नहीं जाने देगी।