वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
कमिश्नरेट के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, उन्हें न्यू टाउन, बांगुर एवेन्यू, राजारहाट और लेक टाउन से 30 से अधिक शिकायतें मिली थीं।
कोलकाता। कोलकाता में पुलिस ने दिवाली के मौके पर पटाखा फोडऩे वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। कोलकाता पुलिस ने दिवाली में रात भर चलाए गए अभियान में कुल 1,311 लोगों को गिरफ्तार किया। साल्ट लेक और उसके आसपास कम से कम 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले साल शहर में 720 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
कोलकाता पुलिस ने महानगर के विभिन्न इलाके से 826 लोगों को गिरफ्तार किया हैं जिसमें से 361 लोगों को प्रतिबंधित पटाखा जलाने के आरोप में जबकि 465 लोगों को हुडदंग मचाने के आरोप में दबोचा गया हैं। साथ ही पुलिस ने 653 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखा भी जब्त किया हैं। वही कोलकाता ट्राफिक पुलिस 485 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की हैं जिसमें 250 लोगों को बगैर हैलमेट के मोटर साइकिल चलाते हुए जबकि 89 लोगों को लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया हैं जबकि 83 लोगों को शराब के नशे में वाहन चलाने व 63 लोगों को ट्रैफिक नियम के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया हैं। लालबाजार सूत्रों का कहना है कि रविवार को कालीपूजा की रात आठ बजे सबसे पहले 22 शरारती तत्वों को गिरफ्तार किया गया। समय बीतने के साथ इसकी संख्या बढ़कर 444 हो गयी, जिसमें प्रतिबंधित पटाखा फोडऩे के आरोप में 273 एवं विभिन्न इलाकों से 171 शरारती तत्व शामिल थे। समय के साथ देर रात तक कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 826 हो गयी।
पुलिस का कहना है कि सोमवार को भी महानगर के विभिन्न इलाकों में उनका अभियान जारी रहेगा। जिससे शहर में अशांति फैलाने वालों पर लगाम लगाया जा सके। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स को छोड़कर सभी पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है। दिवाली की रात के लिए, अदालत ने ग्रीन क्रैकर्स फोडऩे के लिए दो घंटे रात 8 बजे से रात 10 बजे तक का समय निर्धारित किया था। हालाँकि रविवार रात कोलकाता और साल्ट लेक और न्यू टाउन में इस आदेश का बड़े पैमाने पर उल्लंघन किया गया। दिवाली की रात, जादवपुर, कस्बा, गरफा, बांसद्रोनी, बेहाला, चितपुर और काशीपुर जैसे क्षेत्रों से अधिकांश उल्लंघन की सूचना मिली।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें दिवाली की रात 100 से अधिक शिकायतें मिलीं, जिनमें ज्यादातर बागुईआटी, लेक टाउन, बड़ाबाजार, सोनारपुर, मानिकतला, भवानीपुर, कालीघाट और फूलबगान से थीं। शिकायतों को पुलिस को भेज दिया गया था। वहीं बिधाननगर कमिश्नरेट ने प्रतिबंधित पटाखे फोडऩे के आरोप में कम से कम 100 लोगों को गिरफ्तार किया और बांगुर, लेक टाउन, बागुईआटी और राजारहाट सहित विभिन्न स्थानों से 335 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त किए। कमिश्नरेट के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, उन्हें न्यू टाउन, बांगुर एवेन्यू, राजारहाट और लेक टाउन से 30 से अधिक शिकायतें मिली थीं।