Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

इकबालपुर हत्याकांड में तीन गिरफ्तार

पैसा लेकर नहीं दिया फ्लैट तो किराये के गुंडों ने जान ले ली

15 Jul 2023

इकबालपुर हत्याकांड में तीन गिरफ्तार

कोलकाता। इकबालपुर हत्याकांड के एक सप्ताह के बाद पुलिस ने हत्याकांड के इस रहस्य से पर्दा उठाते हुए मामले में लिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शेख सरवारी (32), मो. तारिक उर्फ शहवाज (32) और कालू दास (30) के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को रविवार को अलीपुर कोर्ट में पेश किया जायेगा। पुलिस ने बताया कि शेख सरवारी को शनिवार दोपहर इकबालपुर नर्सिंग होम के पास से गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ के आधार पर मो. तारिक और कालू दास को रिमाउन्ट रोड से  गिरफ्तार किया गया। 
पुलिस ने बताया कि तीनों ने हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया है। घटना 9 जुलाई की शाम की है जहां इकबालपुर लेन स्थित एक फ्लैट में डी. मैरियन (67) की गला घोंट कर हत्या कर दी गयी थी। हत्याकांड के तीन दिनों के बाद पुलिस को उसके मौत की सूचना मिली, जिसके बाद उसका सड़ा-गला शव फ्लैट से बरामद किया गया। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि मैरियन की हत्या की गयी है। मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और उसके फोन कॉल डिटेल्स के जरिये मुख्य अभियुक्त शेख सरवारी का पता चला। 
सरवारी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने मैरियन को 15 लाख रुपए उसका फ्लैट खरीदने के लिए दिया था जो कि इमारत के निचले हिस्से में है, लेकिन पैसा लेने के बावजूद वो फ्लैट उसे नहीं दे रहा था और तारीख पर तारीख दिये जा रहा था। जिसके बाद उसने मैरियन ने तारिक एवं कालू को साथ लेकर मैरियन के पास पहुंची और मामले का सुलह करने को कहा लेकिन मैरियन सरवारी की बात मानने को तैयार नहीं हुआ, जिसके बाद तीनों के बीच बहस छिड़ गयी और उसकी गली घोंट कर हत्या कर दी गयी। हत्याकांड के बाद तीनों फ्लैट का दरवाजा लॉक कर वहां से फरार हो गये थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News