Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अमित शाह की अगवानी करने वाले भाजपा नेता को तृणमूल ने कहा कोयला माफिया

पार्टी ने अमित शाह के साथ जयदेव की तस्वीर शेयर कर पूछा है कि अमित शाह अब कोयला माफिया का भी साथ दे रहे हैं

11 May 2024

अमित शाह की अगवानी करने वाले भाजपा नेता को तृणमूल ने कहा कोयला माफिया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल आए थे। उन्होंने आसनसोल में एक रोड शो किया। यहां अंडाल एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने के लिए भाजपा नेताओं का जो दल पहुंचा था उसके बीच एक ऐसा शख्स भी था जिसे लेकर तृणमूल कांग्रेस निशाना साध रही है। उसका नाम जयदेव खान है।

रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले जयदेव को लेकर तृणमूल का दावा है कि वह कुख्यात कोयला माफिया है। हालांकि भाजपा का कहना है कि वह पार्टी के आसनसोल संगठन के जिला कमेटी और चुनाव समिति के सदस्य हैं।

उन्होंने बताया है कि 2019 से पहले कोई केस नहीं था लेकिन जब 2019 में उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की सदस्यता ली तब से उनके खिलाफ कोयला तस्करी सहित कई मामले दर्ज कर लिए गए। अब इन्हीं झूठे मामलों को आधार बनाकर तृणमूल कांग्रेस सवाल खड़ा कर रही है। इधर तृणमूल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस बारे में सवाल खड़े किए गए हैं। पार्टी ने अमित शाह के साथ जयदेव की तस्वीर शेयर कर पूछा है कि अमित शाह अब कोयला माफिया का भी साथ दे रहे हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News