Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

7 एमएम की दो पिस्तोल, भारी मात्रा में हथियार और गोली-बारूद बरामद, एक छात्र सहित दो गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लिया और इसके बाद हथियार बरामद किया

06 May 2024

7 एमएम की दो पिस्तोल, भारी मात्रा में हथियार और गोली-बारूद बरामद, एक छात्र सहित दो गिरफ्तार

कोलकाता। लोकसभा चुनाव के बीच संदेशखाली के बाद अब गरिया में भारी संख्या में हथियार, गोली और बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने गरिया के बहनापल्ली से दो सात एमएम पिस्तौल समेत तीन आग्नेयास्त्र, 30 चक्र कारतूस, पांच किलो बारूद, 25 बंडल बम सुतली बरामद किया है। विस्फोटक पदार्थ सुतली बम तैयार करने के लिए लाया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक कॉलेज के थर्ड ईयर के एक छात्र समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, छात्र राजनीति विज्ञान की पढ़ाई करता है। 
आरोपितों की पहचान विजय हलदर उर्फ भूटम और हिरण्मय नस्कर उर्फ राणा के रूप में हुई है। गिरफ्तार विजय के खिलाफ पहले भी हत्या का मामला दर्ज है। उसे पहले भी गिरफ्तार किया गया था। हथियार कहां से बरामद हुआ पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान हथियार तस्करी की भी आशंका है। बारुईपुर पुलिस जिले के डीएसपी क्राइम फैसल बिन अहमद ने कहा कि लोकसभा चुनाव चल रहा है। इसलिए बारुईपुर जिला पुलिस हमेशा सतर्क है। तलाशी और छापेमारी लगातार जारी है। रविवार की शाम नरेंद्रपुर थाने को हथियार होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लिया और इसके बाद हथियार बरामद किया। बताते चलें कि इससे पहले 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के दिन संदेशखाली में जेल में बंद शाहजहां शेख के करीबी के घर का फर्श तोड़कर सीबीआई और एनएसजी कमांडों ने विदेशी हथियार समेत भारी संख्या में गोली व बम-बारूद बरामद किया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News