Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारत-बांग्लादेश सीमा से पकड़े गए तस्करी के दो भारतीय आरोपित

पकड़े गए आरोपित का नाम संजय चौधरी (49) है। उसके पास से 117 प्रतिबंधित कफ सीरप, शराब और विविध सामग्रियां जब्त की गई हैं। आरोपित को जब्त सामान के साथ हिली थाने को सौंप दिया गया है।

18 Aug 2023

भारत-बांग्लादेश सीमा से पकड़े गए तस्करी के दो भारतीय आरोपित

उत्तर दिनाजपुर। जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अलग-अलग सीमांत इलाके में अभियान चलाकर भारी मात्रा प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ दो भारतीय तस्करों को पकड़ा है।
शुक्रवार को बीएसएफ की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक किशनगंज सेक्टर के तहत बीएसएफ की एक्स-72 वीं बटालियन के बोर्ड आउट पोस्ट (बीओपी) क्वालीगढ़ के जवानों ने एक भारतीय नागरिक को प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ पकड़ा है। आरोपित का नाम कमरुद्दीन (36) है। बीएसएफ के अनुसार, आरोपित को उस समय पकड़ा गया जब वह अपनी मोटरसाइकिल में प्रतिबंधित कफ सीरप छिपा कर तस्करी के सीमांत इलाके में जा रहा था। आरोपित के पास से 50 बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप जब्त किए गए हैं। जब्त समान के साथ आरोपित को आगे की कार्रवाई के लिए ग्वालपोखर थाना को सौंप दिया गया।
एक अन्य घटना में दक्षिण दिनाजपुर जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के रायगंज सेक्टर के अंतर्गत बीएसएफ की 61 वीं बटालियन के बीओपी बालूपारा के जवानों ने एक भारतीय नागरिक को प्रतिबंधित कफ सीरप सहित विभिन्न सामग्रियों के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपित का नाम संजय चौधरी (49) है। उसके पास से 117 प्रतिबंधित कफ सीरप, शराब और विविध सामग्रियां जब्त की गई हैं। आरोपित को जब्त सामान के साथ हिली थाने को सौंप दिया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News