वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
स्थानीय निवासियों ने पुलिस का घेराव कर प्रदर्शन किया स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए रैफ को उतारा गया
हावड़ा। सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। लिलुआ थाना अंतर्गत बनारस रोड खलिया पोल पर लॉरी की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत हो गई।
दासपारा, लिलुआ निवासी विश्वजीत दास और बाबू सेठ बाइक पर सवार होकर ऊंची सड़क की ओर जा रहे थे, तभी एक लॉरी की चपेट में आने से बाइक सड़क पर गिर गई। इलाके के लोगों का दावा है कि एक घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची आरोप है कि इस सड़क पर कई दुर्घटनाएं होने के बावजूद पुलिस कुछ नहीं करती स्थानीय निवासियों ने पुलिस का घेराव कर प्रदर्शन किया स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए रैफ को उतारा गया।