वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
सूत्रों के अनुसार ये लोग स्वर्णव्यवसाई हैं और बड़ाबाजार से जेवरात लेने आये थे। पुलिस इनकी बातों की सत्यता की जांच कर रही है
हावड़ा। हावड़ा के गोलाबाड़ी थाना इलाके से 58 लाख 71 हजार रुपये से 2 लोगों को हिरासत में लिया गया। भूपेन्द्र सिंह और प्रशांत सिंह सह टैक्सी चालक से गोलाबाड़ी थाने में आयकर विभाग और हावड़ा सिटी पुलिस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
ये लोग मध्यप्रदेश के वासिन्दा चम्बल एक्सप्रेस से कोननगर स्टेशन पर उतर पीली टैक्सी में सवार हो कोलकाता के उद्देश्य से जा रहे थे। गोलाबाड़ी थाना के समीप हावड़ा सिटी पुलिस व केन्द्र वाहिनी द्वारा संयुक्त नाकाचेकिंग के दौरान पकड़े गये। बातचीत में असंगति पाये जाने पर आयकर विभाग को बुलाया गया है।
सूत्रों के अनुसार ये लोग स्वर्णव्यवसाई हैं और बड़ाबाजार से जेवरात लेने आये थे। पुलिस इनकी बातों की सत्यता की जांच कर रही है।