Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

सालिसी सभा द्वारा अपमान सहन नहीं कर पाने के कारण महिला ने की आत्महत्या  

मृतक सविता देवी के पति समेत उनके परिजनों ने घटना के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है

02 Jul 2024

सालिसी सभा द्वारा अपमान सहन नहीं कर पाने के कारण महिला ने की आत्महत्या  

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी संलग्न फुलबाड़ी में पिछले 8 दिनों तक लापता रहने के बाद घर लौटने पर सालिसी सभा में स्थानीय महिलाओं द्वारा मारपीट और अपमानित करने के कारण एक गृहिणी ने अपमान सहन नहीं कर पाने की वजह से आत्महत्या कर ली है। हकीकत यह हुई कि हमारा समाज अभी भी मध्ययुगीन अवधारणा पर चल रहा है और यह बात समाज में कुछ छिटपुट घटनाओं से बार-बार साबित होता है।  मध्ययुगीन क्रूरता सहन नहीं कर पाने के कारण ही गृहिणी ने आत्महत्या कर ली। 8 दिन पहले एक गृहिणी लापता हो गई थी। वापस लौटने के बाद भी गृहिणी ने समाज के अपमान और बेइज्जती से शर्मिंदा होकर कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना फुलबाड़ी एक नंबर जोन अंतर्गत बकराविटा में घटी है। सूत्रों के अनुसार बकरावीटा के स्थानीय निवासी तापस बर्मन की पत्नी सविता बर्मन 8 दिन पहले लापता हो गयी थी।  कहा जा रहा है कि सविता देवी को इलाके के एक शादीशुदा युवक से प्यार हो गया और वह उसके साथ घर छोड़कर चली गयी। इस संबंध में तापस बर्मन ने न्यू जलपाईगुड़ी थाने में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करायी थी।
8 दिनों के बाद, सविता ने अपने पति तापस बर्मन को फोन किया और उसे ले जाने के लिए कहा और यह भी बताया कि वह खतरे में है। उसके बाद तापस बर्मन अपनी पत्नी को ले आया और अपने ससुर के घर में रख दिया। इसी बीच तापस बाबू ने इलाके की पंचायत प्रधान मालती राय को पूरा मामला बता दिया। इसके बाद पंचायत कार्यालय में ही सालिसी सभा  बैठक होनी थी। लेकिन कल ही इलाके की कुछ महिलाओं ने खुद ही सालिसी सभा   यानि पंचायत बुला ली और तापस और उनकी पत्नी को आने को कहा। तापस अपनी पत्नी के साथ गए तो सालिसी सभा की बैठक में शामिल महिलाओं ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। तापस ने शिकायत की कि पूरी घटना पंचायत के सामने हुई, लेकिन पंचायत के सदस्यों ने कुछ नहीं कहा। इसके बाद सविता देवी अपमान सहन नहीं कर सकी और कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय पंचायत प्रधान मालती राय की ओर से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन उनके पति शंभू राय ने कहा कि उन्हें पिटाई के बारे में कुछ नहीं पता। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पड़ोस की महिलाएं एक-दो थप्पड़ मार सकती हैं। मृतक सविता देवी के पति समेत उनके परिजनों ने घटना के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। 
हालाँकि, ऐसी घटनाओं के बाद सवाल यह है कि अगर पड़ोस की मध्यस्थता से समस्या का समाधान हो जाता है, तो समाज में पुलिस प्रशासन की क्या भूमिका है?

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News