Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रविवार से हावड़ा पटना और रांची के बीच वन्दे भारत की यात्रा शुरू

रास्ते में ट्रेन मुरी, कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर और खड़गपुर स्टेशनों पर रुकेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे सूत्रों के मुताबिक ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

23 Sep 2023

रविवार से हावड़ा पटना और रांची के बीच वन्दे भारत की यात्रा शुरू

हावड़ा। हावड़ा से बिहार की राजधानी पटना और झारखंड की राजधानी रांची के बीच बहुप्रतीक्षित वन्दे भारत एक्सप्रेस की यात्रा रविवार से शुरू हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वर्चुअल जरिए से हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि रविवार दोपहर 12:30 बजे पटना जंक्शन से वन्दे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। जबकि हावड़ा से रांची तक चलने वाली वन्दे भारत एक्सप्रेस को हावड़ा स्टेशन से रवाना किया जाएगा। इन दोनों रूट पर वन्दे भारत का ट्रायल रन पूरा हो चुका है। हावड़ा से पटना के बीच 530 किलोमीटर की दूरी वन्दे भारत में सिर्फ 6:30 घंटे में पूरी की थी। पटना से सुबह 8:00 बजे ट्रेन रवाना होगी और दोपहर 2:30 बजे के करीब हावड़ा पहुंचेगी। वही हावड़ा से शाम 4:00 बजे खुलकर रात 10:30 बजे वापस पटना लौट जाएगी।
दक्षिण पूर्व रेलवे सूत्रों के मुताबिक रांची-हावड़ा-रांची वन्दे भारत एक्सप्रेस 27 सितंबर से नियमित यात्रा शुरू करेगी।
दक्षिण पूर्व रेलवे सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन सुबह 05:15 बजे रांची से रवाना होगी और उस दिन दोपहर 12:20 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वन्दे भारत हावड़ा से दोपहर 3:45 बजे रवाना होगी और उस दिन रात 10:50 बजे रांची पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन मुरी, कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर और खड़गपुर स्टेशनों पर रुकेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे सूत्रों के मुताबिक ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News