Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

ममता सरकार मानविक और मोदी सरकार है दानविक :  अभिषेक

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार 2021 में यहां पर पूरी मशीनरी उतारकर चुनाव जीतना चाहती थी लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा और यही वजह है कि पश्चिम बंगाल का पैसा रोका जा रहा है।

18 May 2023

ममता सरकार मानविक और मोदी सरकार है दानविक :  अभिषेक

तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि केंद्र सरकार दानवीक है और बंगाल सरकार मानवीक है। एक तरफ केंद्र सरकार हमारा पैसा रोककर जानबूझकर पश्चिम बंगाल को परेशान करने की कोशिश कर रही है दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में विकास की धारा बह रही है।

उन्होंने कहा कि हमें भी देखना है कि कब तक केंद्र सरकार हमारा पैसा रोके रहेगी। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि देश में ऐसा कोई दूसरा राज्य नहीं जिसका पैसा बकाया हो ।देश में ऐसा कोई दूसरा राज्य नहीं जिसका मनरेगा का भुगतान अभी तक नहीं किया गया हो। लेकिन सिर्फ एकमात्र पश्चिम बंगाल है जिसका पैसा अभी तक नहीं दिया गया। बार-बार चिट्टियां शिकायत पत्र खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लेकर दिल्ली गई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार 2021 में यहां पर पूरी मशीनरी उतारकर चुनाव जीतना चाहती थी लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा और यही वजह है कि पश्चिम बंगाल का पैसा रोका जा रहा है।

तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव इस बार भाजपा बनाम दूसरी पार्टियां नहीं होंगी बल्कि मोदी बनाम जनता होगी। एक तरफ नरेंद्र मोदी होंगे और दूसरी तरफ देश की तमाम जनता होगी और निश्चित तौर पर जनता की जीत ही सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि देश अब नरेंद्र मोदी के भाषण को सुनना पसंद नहीं करता। देश अब नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुनना पसंद नहीं करता ।यही वजह है कि दिन प्रतिदिन मन की बात की लोकप्रियता घटते घटते धराशाई हो गई है। एक समय ऐसा भी आएगा जब पीएम मोदी मन की बात अपने ही मन को सुनाएंगे। उनकी मन की बात को सुनने के लिए कोई भी देशवासी तैयार नहीं है।

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि 2021 के चुनाव में पश्चिम बंगाल के लोगों ने साबित कर दिया कि भाजपा चाहे जितनी ताकत लगा ले लेकिन अगर जनता अपना मूड बना ले तो उसे कोई नहीं बदल सकता। एक तरफ भाजपा के सभी मंत्री पश्चिम बंगाल में उतर गए थे खुद प्रधानमंत्री डेली पैसेंजर बन गए थे लेकिन उससे कोई भी फर्क नहीं पड़ा और लोगों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुना। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जो कुछ कहती हैं वही कहती हैं। लक्ष्मी भंडार योजना से लेकर सबूज साथी योजना ,युवाश्री, कन्याश्री जैसे प्रकल्प उन्हें देश और दुनिया में नाम कमाया है। हमारे दुआरे सरकार प्रकल्प को खुद केंद्र सरकार और राष्ट्रपति ने सम्मानित किया है। उन्होंने बर्दवान की जनता से पूछा कि आप लोग मुझे बताएं कि नरेंद्र मोदी की कौन सी योजना को विदेश में वाहवाही मिली है। कभी पुरस्कृत किया गया हो ऐसा कभी नहीं हुआ क्योंकि भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री केवल हवा में जी रहे हैं। केवल हवा में तीर मारते हैं ।केवल हवाई फायरिंग करते हैं। 2014 के चुनाव के वक्त पीएम उम्मीदवार रहे नरेंद्र मोदी ने स्वयं कहा था कि प्रत्येक खाते में 15 लाख रुपए आएंगे। आज तक लोग 15 लाख रुपए की बाट जोहते राह गए। लेकिन एक भी रुपया नहीं आया। ₹400 का सिलेंडर 1149 हो गया। 60 रुपये लीटर पेट्रोल ₹110 हो गया। इसका कारण सिर्फ और सिर्फ केंद्र की सरकार है जो महंगाई पर लगाम लगाना नहीं चाहती लेकिन वह चिंता ना करें अब जनता मूड बना चुकी है आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को घर का रास्ता दिखा देगी।

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अगर पूरे देश का मैप देखा जाए तो दक्षिण भारत से भाजपा पूरी तरह से विदाई हो चुकी है ना वो तेलंगाना में है आंध्र प्रदेश में है ना तमिलनाडु में। अगर उत्तर भारत की बात करें तो न बिहार में है, न झारखंड में है, न बंगाल में है,न छत्तीसगढ़ में है ।भाजपा केवल मध्य भारत में कुछ राज्यों में और पश्चिम भारत के कुछ राज्यों में है। लेकिन आने वाले समय में वहां से भी सूपड़ा साफ हो जाएगा ।उन्होंने कहा कि अगला चुनाव मोदी बनाम जनता होने वाला है। और नरेंद्र मोदी अपना सीना मजबूत करके रखे हैं जिस 56 इंच की बात करते हैं 56 इंच को जनता ही मसल कर रख देगी। क्योंकि जितनी तकलीफ जनता को पिछले 10 सालों में हुई है उतनी तकलीफ आजाद भारत के इतिहास में जनता को कभी नहीं हुई।

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मोदी सरकार खुद को सर्वमान्य मान चुकी है। वह सोचती है कि वह जितनी भी महंगाई बढ़ा ले जितना भी जनता पर जुल्म कर ले लेकिन उसे गद्दी से कोई नहीं हटा सकता लेकिन यह उसी गलतफहमी है। 2024 के चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा ही और जनता उसे उखाड़ कर देश से बाहर फेंक देगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News