Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

एक और आतंकवादी को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया, चेन्नई से लाई कोलकाता

अनवर मंगलकोट के भाग्यग्राम इलाके के कुलसोना गांव के धलाईपाड़ीया का रहने वाला है

29 Jun 2024

एक और आतंकवादी को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया, चेन्नई से लाई कोलकाता

कोलकाता। पूर्व बर्दवान के मंगलकोट के रहने वाले एक और आतंकवादी अनवर शेख को पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने चेन्नई से गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले पश्चिम बर्दवान के कांकसा से एक कॉलेज छात्र को बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन से जुड़े होने के आरोप में एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था।
एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, अनवर को चेन्नई के विरुगमबक्कम इलाके से गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को उसे चेन्नई की एक अदालत में पेश किया गया था। शनिवार को जब अनवर को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्गापुर सब-डिविजनल कोर्ट में पेश किया गया तो न्यायाधीश ने उसे 14 दिन की एसटीएफ हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।
इसके पहले मोहम्मद हबीबुल्लाह को आतंकवाद के संदेह में 22 जून को कांकसा से गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ सूत्रों ने दावा किया कि छात्र बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अंसार अल इस्लाम के ''शहादत'' मॉड्यूल का सदस्य था। बाद में हबीबुल्लाह के एक साथी को हावड़ा स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया।
जांचकर्ताओं के मुताबिक, 2020 से अनवर भी व्हाट्सएप और ब्लॉग के जरिए आतंकी संगठन से जुड़ा था। हबीबुल्लाह और उसके साथी की गिरफ्तारी के बाद ही वह चेन्नई भाग गया। अनवर मंगलकोट के भाग्यग्राम इलाके के कुलसोना गांव के धलाईपाड़ीया का रहने वाला है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News