Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

संदेशखाली जाने के दौरान लॉकेट चटर्जी व अग्निमित्रा पाल समेत अन्य नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

पुलिस के वाहन में लालबाजार स्थित पुलिस मुख्यालय ले जाने से पहले चटर्जी ने कहा, ''देखिए वे एक महिला सांसद के साथ कैसा व्यवहार कर रहे हैं

07 Mar 2024

संदेशखाली जाने के दौरान लॉकेट चटर्जी व अग्निमित्रा पाल समेत अन्य नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

कोलकाता। पुलिस ने भाजपा की प्रदेश इकाई की महासचिव अग्निमित्रा पॉल और लॉकेट चटर्जी के नेतृत्व में गुरुवार को संदेशखाली जा रहीं पार्टी की महिला नेताओं को कोलकाता के बाहरी इलाके 'न्यू टाउनÓ में ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई और महिला नेताओं ने उसी जगह धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, जहां उन्हें रोका गया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। 
नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें इस आधार अशांत संदेशखाली की ओर से बढऩे से रोक दिया गया कि संदेशखाली के कई हिस्सों में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं भाजपा टीम की सदस्य भारती घोष ने कहा, यह अपमानजनक है। संदेशखाली में आंदोलन पर प्रतिबंधों का हवाला देकर पुलिस हमें कोलकाता में कैसे रोक सकती है?ÓÓआसनसोल दक्षिण क्षेत्र की विधायक पॉल ने कहा कि टीम का मकसद केवल संदेशखाली के उन क्षेत्रों का दौरा करने का था, जो निषेधाज्ञा धारा के दायरे से बाहर हैं। उन्होंने पूछा, ''क्या कोलकाता में धारा 144 लागू है? पुलिस किस आधार पर हमें यहां रोक सकती है?ÓÓ
हुगली से सांसद चटर्जी ने कहा कि पुलिस और टीएमसी अभी भी संदेशखालि के राज पर पर्दा डाले रखना चाहती है।हालांकि वहां के अत्याचार पहले ही उजागर हो चुके हैं। इस टीम में भाजपा नेता फाल्गुनी पात्रा भी शामिल रहीं। उन्होंने कहा, ''हम केवल संदेशखाली की उन पीड़ित महिलाओं के लिए आवाज उठाना चाहते हैं जो अभी भी डर के साये में जी रही हैं, क्योंकि शाहजहां शेख के सहयोगी अभी भी वहां मौजूद हैं तथा पुलिस महिलाओं की चिंताओं दूर करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रही है। जब चटर्जी और अन्य महिला नेताओं को पुलिस वाहन में चढऩे के लिए कहा गया तो वह वहां मौजूद पुलिस अधिकारी के साथ उनकी बहस हो गई। पुलिस के वाहन में लालबाजार स्थित पुलिस मुख्यालय ले जाने से पहले चटर्जी ने कहा, ''देखिए वे एक महिला सांसद के साथ कैसा व्यवहार कर रहे हैं। तृणमूल नेता कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा नेता इलाके में लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं और स्थिति सामान्य नहीं होने दे रहे हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News