Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

फ्लाइट में शराब पीकर दुर्व्यवहार कर रही थी महिला, कोलकाता हवाई अड्डे पर गिरफ्तार

यात्री को गुरुवार सुबह करीब 7:05 बजे नेताजी सुभाष चंद्र अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।

11 May 2023

फ्लाइट में शराब पीकर दुर्व्यवहार कर रही थी महिला, कोलकाता हवाई अड्डे पर गिरफ्तार

कोलकाता, 11 मई। विमान में बीती आधी रात को कथित तौर पर शराब पीने और यात्रियों से बदतमीजी करने के आरोप में एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया गया है। आधी रात को एयरलाइन द्वारा सीआईएसएफ को सूचित किया गया। लेकिन रात में किसी महिला यात्री को हिरासत में नहीं लिया जा सकता था, इसलिए महिला को गुरुवार सुबह कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट थाने को सौंप दिया गया है। वह बुधवार रात दिल्ली से कोलकाता के लिए फ्लाइट में सवार हुई थी।
कोलकाता इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुताबिक इंडिगो की एक फ्लाइट दिल्ली से कोलकाता आ रही थी। आरोप है कि बीती रात में फ्लाइट के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद करमजीत कौर नाम की एक महिला यात्री प्लेन के अंदर खुलेआम शराब पीती मिली। इतना ही नहीं साथी यात्रियों से बदतमीजी करने की भी शिकायतें मिलीं। उड़ान कोलकाता हवाई अड्डे पर रात 1:10 बजे उतरी जिसके बाद उसे सुरक्षा एजेंसियों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की गई।
सूत्रों ने कहा कि रात में किसी महिला यात्री को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है, इसलिए यात्री को गुरुवार सुबह करीब 7:05 बजे नेताजी सुभाष चंद्र अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।
कुछ दिन पहले एयर इंडिया के एक विमान में लगातार दो घटनाओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। एक यात्री पर शराब के नशे में एक महिला पर पेशाब करने का आरोप लगा था। एयर इंडिया ने 19 जनवरी को अपनी शराब नीति में बदलाव किया था।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News