वहीं पुलिस तीनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है कि इनके गिरोह में और भी कोई शामिल है कि नहीं।
कोलकाता। सुबह के समय गश्त लगते हुए हरीदेवपुर पुलिस की टीम ने तीन महिलाओं का एक गिरोह का पकड़ा है। यह महिलाएं सुबह के समय विभिन्न जगहों पर जाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया करती थी। पकड़े गए महिलाओं का नाम जहानारा बीबी (65), हसीना बीबी (55) और अजऱ्ीना बीबी (48) है। अजऱ्ीना कुलपी थाना इलाके की रहनेवाली है तो वहीं बाकी दोनों महिलाएं बजबज थाना इलाके की रहनेवाली बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार सुबह हरिदेवपुर की पुलिस गश्त करने के लिए निकली थी। उनकी नजऱ सड़क पर जाते तीन महिलाओं पर पड़ी। जिनमें से एक महिला ने बैग लिया था। पुलिस की गाड़ी देखते ही तीनों महिलाएं भागने लगी, जिसके बाद पुलिस को उनपर संदेह हुआ। तीनों महिलाओं में एक महिला आचनक सड़क पर गिर गई और बाकी दो महिलाएं वहा से भाग निकली। सड़क पर गिरी महिला के पास बैग था।
पुलिस ने उनकी बैग की तालाशी ली जिसमें से कई के औजार मौजूद थे। दरअसल, यह सब औजार घर के ताले या शटर तोडऩे में काम आती है। महिला से पूछताछ में पता चला कि इनका टीम अलग अलग जगहों पर जाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे। पुलिस ने अन्य कई जगहों पर छापेमारी की और फरार हुई बाकी दो महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों महिलाओं पर आईपीसी की धारा 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस तीनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है कि इनके गिरोह में और भी कोई शामिल है कि नहीं।