पुलिस अधिकारी गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर रहे हैं और अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं
कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने चुनाव के पहले लाखों रुपये बरामद की गई है। चुनाव से पहले यह पैसा कहां से आया? इसे लेकर सवाल उठ रहा है। सोमवार रात करीब आठ बजे हेयर स्ट्रीट थाने के पुलिस अधिकारियों ने करीब आठ लाख रुपये जब्त किया है।
अधिकारियों को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली और हेयर स्ट्रीट थाना अंतर्गत क्लाईव रो इलाके से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद उस व्यक्ति से पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारी उसे कैनिंग स्ट्रीट कार्यालय ले गए। हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों ने वहां से भारतीय मुद्रा में 2,45,000 रुपये और 3,000 अमेरिकी डॉलर जब्त किए। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान संजय कुमार यादव के रूप में की गई है। वह 25 साल का है और हावड़ा का रहने वाला है। मूल रूप से अभियुक्त बिहार के बांका जिले से है। इतना पैसा उसके पास कहां से आया? इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है कि इसका विदेशी पैसों के लेन-देन से कोई कनेक्शन है या नहीं, इस बात पर भी गौर किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारी गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर रहे हैं और अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। अभियुक्त पर आईपीसी की धारा 41 के तहत और सीआरपीसी/379 के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है।