Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लोकसभा चुनाव 2024 : मॉक पोल के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

अस्पताल परिसर में तनाव कम करने के लिए श्रीरामपुर पुलिस ने लाठियां भांजी और अस्पताल परिसर खाली कराया।

28 Aug 2023

लोकसभा चुनाव 2024 : मॉक पोल के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

हुगली। हुगली जिले के श्रीरामपुर में लोकसभा चुनाव के मॉक पोल के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। सोमवार को चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार को डेनिस गवर्नर हाउस में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर ईवीएम कंट्रोल यूनिट और वीवी पैट चेकिंग चल रही थी। उसी समय पेडस्टल पंखा घुमाते समय एक कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया। उन्हें श्रीरामपुर वॉल्स अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक का नाम छोटू राजभर (23) था। वह चांपदानी के खां पुकुर इलाके का निवासी था। युवक के मौत खबर सुनकर युवक के पड़ोसी और रिश्तेदार श्रीरामपुर वॉल्स अस्पताल आ गए। अस्पताल परिसर में तनाव कम करने के लिए श्रीरामपुर पुलिस ने लाठियां भांजी और अस्पताल परिसर खाली कराया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News