Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल में ईडी दफ्तरों की सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ

29 Apr 2024

बंगाल में ईडी दफ्तरों की सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ

कोलकाता। संदेशखाली घटना से सीख लेते हुए ईडी के हर दफ्तर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ तैनात की जाएगी। हाल ही में केंद्रीय जांच एजेंसी पर हुए हमले के बाद गृह मंत्रालय ने ईडी दफ्तर में सीआईएसएफ तैनात करने का फैसला किया है।
प्रवर्तन निदेशालय या ईडी के कुल 40 शहरों में 21 जोनल और 18 सब-जोनल कार्यालय हैं। इसका मुख्यालय दिल्ली में है, जहां सीआईएसएफ पहले से ही तैनात है।
सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने कोलकाता स्थित ईडी दफ्तरों में सीआईएसएफ जवानों की तैनाती का आदेश दिया है।
बताया जा रहा है कि ईडी ने गृह मंत्रालय से ईडी के सभी कार्यालयों में सीआईएसएफ तैनात करने का अनुरोध किया है। फिलहाल इन ईडी दफ्तरों में सीआईएसएफ की तैनाती का खर्च केंद्र उठाएगा।
गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सीआईएसएफ खुफिया जानकारी के आधार पर नियमित तैनाती योजना तैयार करेगी। मालूम हो कि ईडी दफ्तर में सीआईएसएफ की तैनाती का काम अगले कुछ महीनों में पूरा हो जाएगा।
बंगाल में राशन भ्रष्टाचार की जांच करने पहुंची ईडी टीम पर हमला हुआ था। बाद में भूपतिनगर विस्फोट मामले की जांच के दौरान एक अन्य केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए पर भी हमले हुए।
इस हमले के बाद से सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के जवान ईडी, सीबीआई, एनआईए के हर ऑपरेशन में साथ रहे हैं। सिर्फ पश्चिम बंगाल ही नहीं, बल्कि तमिलनाडु, झारखंड, जम्मू-कश्मीर में भी केंद्रीय सुरक्षा बल जांच एजेंसियों की सुरक्षा कर रहे हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News