Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बनगांव और आसनसोल में पुलिस ने भारी मात्रा में हथियारों के साथ दो तस्करों को दबोचा

इनसे पूछताछ कर उनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है

24 May 2024

बनगांव और आसनसोल में पुलिस ने भारी मात्रा में हथियारों के साथ दो तस्करों को दबोचा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने राज्य के आसनसोल और बनगांव के दो अलग-अलग इलाकों से भारी मात्रा में हथियारों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने शुक्रवार दोपहर इस बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को पुख्ता सूचना के आधार पर बनगांव थाना क्षेत्र के बसंतपोता इलाके में छापेमारी कर एक हथियार तस्कर को धर दबोचा गया। उसकी पहचान जमाल मंडल (36) के तौर पर हुई है। जमाल के पास से दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, चार गोलियां और चार मैगजीन बरामद हुए हैं। इसी तरह से आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में साउथ आसनसोल थाने की पुलिस ने सगीर अंसारी (55) को गिरफ्तार किया है जो मूल रूप से बिहार के भागलपुर का रहने वाला है।

उसके पास से चार पाइप गन, 10 कार्टिज, 18 8 एमएम का कार्टेज 20 8 एमएम बोर के कार्टिज बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पता चला है कि दोनों इलाकों में हथियार बेचने के लिए आए थे। इनसे पूछताछ कर उनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News