Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चोर होने के संदेह में युवक की पीट-पीट कर हत्या

मृतक के परिवार का दावा है कि अगर पुलिस समय पर जाती तो उसे बचाया जा सकता था। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है।

03 Aug 2023

चोर होने के संदेह में युवक की पीट-पीट कर हत्या

उत्तर दिनाजपुर। उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज ब्लॉक के गौरी ग्राम पंचायत का इटाल गांव में चोर होने के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप है कि चोरी के संदेह में एक युवक को रातभर पीटा गया। यहां तक कि जब उसने पानी मांगा तो भी उसे पानी नहीं दिया गया। जब मारपीट हो रही थी तो कुछ ग्रामीणों ने थाने को सूचना दी थी। लेकिन पुलिस रात को मौके पर नहीं आई। इस मामले में पुलिस की निष्क्रियता के भी आरोप लग रहे हैं।
सुबह पुलिस ने उसका शव एक खेत से बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए रायगंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक का नाम रहीम शेख था।
पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, गांव में काफी समय से चोरियां हो रही थीं। ग्रामीणों ने रहीम शेख नाम के युवक को इलाके में घूमते देखा। संदेह होने पर ग्रामीणों ने रहीम को घेर लिया और उससे पूछताछ करने लगे। रहीम के बातों में अनेक विसंगतियां पाई गईं। इस पर लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। एक पेड़ से बांधकर रहीम की खूब पिटाई की गई। आरोप है कि उसे लाठी-डंडों और बांस से पीटा गया। इस दौरान जब रहीम ने पानी मांगा तो उसे पानी तक नहीं दिया गया। सुबह रहीम का शव खेत में पड़ा हुआ मिला। पूरे घटनाक्रम में कुछ ग्रामीणों ने अपने मोबाइल फोन मैं कैद कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया।
खबर है कि इस घटना में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक के परिवार का दावा है कि अगर पुलिस समय पर जाती तो उसे बचाया जा सकता था। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News