Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एआईएमआईएम चीफ के बिगड़े बोल, खुद को तेजस्वी का बताया जीजा

इस बीच एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार के किशनगंज में रैली की और मोदी-तेजस्वी पर जमकर बरसे।

23 Apr 2024

एआईएमआईएम चीफ के बिगड़े बोल, खुद को तेजस्वी का बताया जीजा

किशनगंज। देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता क्षेत्र में रैली और जनसभा कर रहे हैं। इस बीच एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार के किशनगंज में रैली की और मोदी-तेजस्वी पर जमकर बरसे।

असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार के किशनगंज संसदीय क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान ओवैसी ने खुद को तेजस्वी का जीजा बता दिया।

एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि किशनगंज लोकसभा सीट पर प्रचार अभियान जोरों पर है, जहां 68% मुस्लिम वोटर हैं। उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर कहा कि वे (मोदी) CAA-NRC लागू करके मुसलमानों को नागरिकता से महरूम करना चाहते हैं। नरेंद्र मोदी और अमित शाह सीमांचल की जनता को घुसपैठी बोलकर तौहीन कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि क्या 10 साल से वो लोग सो रहे थे ? वह हमेशा घुसपैठिया करार देते हैं। इससे यह बात साबित होती है कि एनआरसी के जरिए तकलीफ पहुंचाना चाहते हैं। सीमांचल की जनता के लिए पूर्णिया में एयरपोर्ट क्यों नहीं बनाया गया। ओवैसी ने अपनी सभाओं में मुस्लिम मतदाताओं को गोलबंद करने के लिए विवादित बाबरी मस्जिद के साथ-साथ बिल्किस बानो तक का जिक्र किया और केंद्र को जालिमों की सरकार बताई।

ओवैसी ने तेजस्वी को लेकर पूछे गए सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि दूल्हे भाई के बैगर जिंदा नहीं रह सकते। दरअसल, ओवैसी से यह सवाल किया गया था कि तेजस्वी यादव लगातार आप पर निशाना साध रहे हैं, जिसके जवाब में ओवैसी मर्यादा भूल गए और खुद को तेजस्वी यादव का जीजा बता दिया। उन्होंने कहा कि बिना दूल्हे भाई का नाम लिए वो जिंदा नहीं रह सकते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News