Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राज्यपाल के अभिभाषण के बगैर शुरू हुआ बंगाल विधानसभा का बजट सत्र

सूत्रों ने बताया कि इस बार राज्य सरकार की ओर से राज्यपाल को अभिभाषण के लिए कोई जानकारी नहीं दी गई जो बंगाल के इतिहास में पहली बार हुआ है। हावड़ा नगरपालिका विधेयक मंगलवार को पेश किया जायेगा। राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य बुधवार को राज्य का बजट पेश करेंगी।

05 Feb 2024

राज्यपाल के अभिभाषण के बगैर शुरू हुआ बंगाल विधानसभा का बजट सत्र

कोलकाता। किसी भी राज्य का बजट सत्र उस राज्य के राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होता है। लेकिन सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत में राज्यपाल सीवी आनंद बोस का अभिभाषण नहीं हुआ। सत्र की मुल्तवी के दौरान दिवंगत नेताओं की याद में शोक प्रस्ताव पारित होने के बाद सोमवार को पहले दिन का सत्र स्थगित कर दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि इस बार राज्य सरकार की ओर से राज्यपाल को अभिभाषण के लिए कोई जानकारी नहीं दी गई जो बंगाल के इतिहास में पहली बार हुआ है। हावड़ा नगरपालिका विधेयक मंगलवार को पेश किया जायेगा। राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य बुधवार को राज्य का बजट पेश करेंगी।

सोमवार दोपहर तक राजभवन की ओर से राज्यपाल के अभिभाषण के बिना बजट सत्र शुरू करने को लेकर कोई बयान नहीं आया था। लेकिन राजनीतिक हलके में कई लोग इस पूरे मामले को राजभवन की राज्य सरकार के साथ चल रही तनातनी की एक नई कड़ी के तौर पर देख रहे हैं।

इस बार बजट सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण नहीं होगा, इसका संकेत पिछले शीतकालीन सत्र में ही दे दिया गया था। क्योंकि स्पीकर विमान बनर्जी ने सत्र खत्म किए बिना ही सदन स्थगित कर दिया था। यानी बजट सत्र कोई ''नया सत्र'' नहीं है। यह शीतकालीन सत्र का ही विस्तार या शेष है। नतीजा यह हुआ कि शुरुआत में राज्यपाल का अभिभाषण नहीं हुआ। हालांकि, अगर सरकार चाहती तो शीतकालीन सत्र आयोजित किया जा सकता था और बाद में चर्चा के आधार पर सत्र समाप्त किया जा सकता था।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी राज्यपाल के जरिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधने का कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News