वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
चिकित्सक संगठन के नेता तापस गुमटा ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी को सोच समझकर बोलना चाहिए
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एडिनोवायरस की वजह से बच्चों की लगातार हो रही है। इस मामले को कवर करने पहुंचे मीडिया कर्मियों को राज्य के स्वास्थ्य निदेशक सिद्धार्थ नियोगी ने धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि कैमरा जब्त करवा दूंगा।
दरअसल, महानगर के राजकीय बीसी रॉय शिशु अस्पताल से पांच घंटे के अंतराल पर तीन बच्चों की मौत की खबर मिली। सभी में एडिनोवायरस संक्रमण के लक्षण थे। उसके कवरेज को लिए मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे थे। मौके पर स्वास्थ्य निदेशक सिद्धार्थ नियोगी भी मौजूद थे। उन्होंने मीडिया कर्मियों को देखकर आपा खो दिया और कहा कि तुम्हारा कैमरा जब्त करवा दूंगा। हालांकि, वह धमकी देते रहे और मीडिया कर्मी अपना काम करते रहे।
चिकित्सक संगठन के नेता तापस गुमटा ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी को सोच समझकर बोलना चाहिए। मीडिया को अपने काम से नहीं रोका जा सकता। धमकी की भाषा में बात करना राज्य में कुछ बुरा होने का संकेत है।