वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
उल्लेखनीय है कि गुरुवार रात परिवार के लोग खा-पीकर सो रहे थे। अब्दुल अपने छोटे बेटे अयान शेख (04) के साथ पहली मंजिल के कमरे में सो रहे थे। घर में पत्नी रुम्पा बीबी (30) भी थी। आरोप है कि रात के अंधेरे में बदमाशों ने खिडक़ी से मिट्टी का तेल छिडक़ कर घर में आग लगा दी और फरार हो गये।
बोलपुर। बोलपुर के गीतग्राम में गुरुवार रात हुई अग्निकांड में घायल व्यक्ति अब्दुल अलीम (40) की मौत शनिवार सुबह हो गयी। घटना के बाद से अब्दुल अलीम बर्दवान के एक निजी अस्पताल में मौत से जूझ रहे थे। इसके साथ ही इस घटना में मरने वालों की संख्या बढक़र तीन हो गई है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार रात परिवार के लोग खा-पीकर सो रहे थे। अब्दुल अपने छोटे बेटे अयान शेख (04) के साथ पहली मंजिल के कमरे में सो रहे थे। घर में पत्नी रुम्पा बीबी (30) भी थी। आरोप है कि रात के अंधेरे में बदमाशों ने खिडक़ी से मिट्टी का तेल छिडक़ कर घर में आग लगा दी और फरार हो गये। रुम्पा बीबी के चिल्लाने पर बगल के कमरे में सो रहा उनका बड़ा बेटा शेख राज दौडक़र आया। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग भी घर के सामने जमा हो गए। इस घटना में तीनों सदस्य आग में झुलस गए। तीनों को पहले बोलपुर महकमा अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी शारीरिक हालत बिग?ने पर उन्हें बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां गुरुवार रात रुम्पा बीबी उनके छोटे बेटे अयान की मौत हो गयी। शनिवार सुबह इलाजरत अब्दुल अलीम की मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला स्मृति बीबी, शेख तनी की बीबी है जो शेख तुता (40) का छोटा भाई है। इस हत्याकांड में तुता की भी मौत हो चुकी है। शेख तुता के अलावा उनकी पत्नी रुम्पा बीबी (30) और बेटे अयान शेख (09) की भी इस घटना में मौत हो गई। स्मृति बीबी का एक अन्य व्यक्ति, शेख सफीकुल, जो एक फर्जी डॉक्टर हैं और पास के गांव में रहते हैं, के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध था। शेख सफीकुल को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर, परिवार में अक्सर इस अवैध संबंध को लेकर झगड़े होते थे। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि शेख तुता इस अवैध संबंध के खिलाफ मुखर थे, जिसके कारण स्मृति बीबी और उनके प्रेमी के मन में शेख तुता के खिलाफ नाराजगी थी।