Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जस्टिस अभिजीत गांगुली सहित चार भाजपा नेताओं को मिली केंद्रीय सुरक्षा

लोकसभा चुनाव से ठीक एक महीने पहले अभिजीत और अर्जुन भाजपा में शामिल हुए थे। यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें अचानक विशेष सुरक्षा की आवश्यकता क्यों पड़ी लेकिन पता चला है कि इन दोनों और अन्य दो भाजपा नेताओं को केंद्रीय बलों की सुरक्षा दी जाएगी।

03 Apr 2024

जस्टिस अभिजीत गांगुली सहित चार भाजपा नेताओं को मिली केंद्रीय सुरक्षा

कोलकाता। केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल के चार भाजपा नेताओं के लिए विशेष सुरक्षा का इंतजाम किया है। इनमें कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और तमलुक से भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय, बैरकपुर से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह, भाजपा जिला महासचिव अभिजीत बर्मन और कूचबिहार भाजपा के कार्यकारी सदस्य तापस दास शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव से ठीक एक महीने पहले अभिजीत और अर्जुन भाजपा में शामिल हुए थे। यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें अचानक विशेष सुरक्षा की आवश्यकता क्यों पड़ी लेकिन पता चला है कि इन दोनों और अन्य दो भाजपा नेताओं को केंद्रीय बलों की सुरक्षा दी जाएगी। हालांकि, सभी की सुरक्षा श्रेणी समान नहीं है।

अभिजीत को केंद्र की ओर से ''वाई'' श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। अर्जुन को उनसे भी ज्यादा ''जेड'' श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। आमतौर पर देश के मंत्रियों को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलती है। अमित शाह, राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज नेताओं को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सर्वोच्च स्तर की एसपीजी सुरक्षा मिलती है।

आम तौर पर जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा 55 केंद्रीय बल के सुरक्षाकर्मियों और 10 एनएसजी कमांडो द्वारा की जाती है। इस सुरक्षा व्यवस्था पर प्रति माह कम से कम 15-25 लाख रुपये का खर्च आता है।

वाई श्रेणी की सुरक्षा में साथ दो कमांडो, आठ जवान और कम से कम दो वाहनों का काफिला होता है। इसके लिए केंद्र सरकार का प्रति माह कम से कम 12-15 लाख रुपये खर्च होगा।

बंगाल के बाकी दो भाजपा नेताओं को ''एक्स'' श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी। इस व्यवस्था में दो जवान नेताओं के साथ रहेंगे। एक-दो कारों का काफिला होगा। सूत्रों ने बताया है कि चुनाव के दौरान हमले संबंधी खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News