Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

3 कुत्ते की पिटाई को लेकर हुआ विवाद, भाजपा कार्यकर्ता,पत्नी व बेटे पर जानलेवा हमला

बताया जा रहा है कि देवनाथ की बेटी का अर्चन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। फोन पर घटना का पता चलने के बाद अर्चन चेन्नई से लौट आया था।

06 Jul 2024

3 कुत्ते की पिटाई को लेकर हुआ विवाद, भाजपा कार्यकर्ता,पत्नी व बेटे पर जानलेवा हमला

सोनारपुर थाना क्षेत्र के चौहाटी इलाके में भाजपा के एक कार्यकर्ता गोविंद अधिकारी, उनकी पत्नी नमिता व बेटे गौरव पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला हुआ। घटना शनिवार को तडक़े हुई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को एमआर बांगुर हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एसएसकेएम हॉस्पिटल में स्थानांतरित कर दिया गया। घटना के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अर्चन भट्टाचार्य है, सुभाषग्राम का निवासी अर्चन चेन्नई आइआइटी के प्रथम वर्ष का छात्र है। मामले की जांच के तहत पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, चौहाटी इलाके के निवासी गोविंद का अपने पड़ोसी सुभाष देवनाथ के साथ विवाद हुआ था। एक कुत्ते को पीटे जाने को लेकर सुभाष ने गोविंद का विरोध किया था। दोनों परिवार के बीच काफी अनबन हुई थी।

बताया जा रहा है कि देवनाथ की बेटी का अर्चन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। फोन पर घटना का पता चलने के बाद अर्चन चेन्नई से लौट आया था। आरोप है कि उसने ही धारदार हथियार से गोविंद व उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर जानलेवा हमला किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं ने तृणमूल समर्थित अपराधियों पर हमला करने का आरोप लगाया, जबकि स्थानीय तृणमूल नेताओं ने इस आरोप को खारिज किया है। गोविंद इस बार हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के पोलिंग एजेंट थे। हमले के समय उनकी बेटी भी घर पर थी, लेकिन उस पर हमला नहीं हुआ। पुलिस ने अर्चन की गिरफ्तारी के साथ ही गोविंद के पड़ोसी सुभाष और उनके बेटे सुमित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जिला पुलिस के अतिरिक्त अधीक्षक एस बंद्योपाध्याय ने कहा कि घटना के मूल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि यह पारिवारिक विवाद है, इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। कुछ दिन पहले एक कुत्ते को मारने को लेकर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था। इस हमले को भी उसी विवाद से जोडक़र देखा जा रहा है। स्थानीय भाजपा नेता देवनाथ चक्रवर्ती का कहना है कि मतदान से एक सप्ताह पहले कुत्ते को लेकर झगड़ा हुआ था। गोविंद भाजपा के पोलिंग एजेंट थे। उनका आरोप है कि हमलावर तृणमूल समर्थक हैं और उन्होंने पहले भी धमकी दी थी। इस आरोप को खारिज करते हुए तृणमूल के स्थानीय नेता राजीव पुरोहित ने कहा कि यह दो परिवारों के बीच का झगड़ा है। एक कुत्ते को मारने-पीटने को लेकर झगड़ा हुआ था। इस हमले में तृणमूल का कोई हाथ नहीं है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News