टीम में निगम की तरफ से संयुक्त निगम आयुक्त, सीएमई (एसडब्लूएम), डीजी सिविल, डीजी बिल्डिंग, आर्किटेक्ट, स्वायल इन्वेस्टिगेटर के साथ डीसी पोर्ट और ओसी गार्डेनरीच भी शामिल थे।
कोलकाता। कोलकाता नगर निगम द्वारा गार्डेनरीच कांड के लिए बनाई गई जांच कमिटी ने मंगलवार को फतेहबाजार अजहरबागान गार्डेनरीच का दौरा किया।
टीम में निगम की तरफ से संयुक्त निगम आयुक्त, सीएमई (एसडब्लूएम), डीजी सिविल, डीजी बिल्डिंग, आर्किटेक्ट, स्वायल इन्वेस्टिगेटर के साथ डीसी पोर्ट और ओसी गार्डेनरीच भी शामिल थे। टीम ने घूमकर घटनास्थल का दौरा किया और आसपास के उन छह इमारतों का भी जायजा लिया। साथ ही इमारत गिरने के कारणों की भी कोशिश की गई। यादवपुर यूनिवर्सिटी की स्पेशल कमिटी की तरफ से मौके की मिट्टी को भी ले जाया गया है। दो दिनों में विशेषज्ञ इस पर अपनी राय देंगे।