Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बीरभूम में बोले मोदी- बंगाल को लूटने वालों को नहीं छोडूंगा

मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक भर्ती घोटाले से तृणमूल नेताओं का असली चरित्र सामने आया है। उन्होंने गारंटी देते हुए कहा कि मैं बंगाल के लोगों को लूटने वालों को नहीं छोड़ूंगा।

03 May 2024

बीरभूम में बोले मोदी- बंगाल को लूटने वालों को नहीं छोडूंगा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में प्रधानमंत्री एवं भाजपा के शीर्ष नेता नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अपनी तीसरी और आखिरी जनसभा को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि जिन्होंने बंगाल को लूटा है उन्हें छोड़ेंगे नहीं।

मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक भर्ती घोटाले से तृणमूल नेताओं का असली चरित्र सामने आया है। उन्होंने गारंटी देते हुए कहा कि मैं बंगाल के लोगों को लूटने वालों को नहीं छोड़ूंगा। जिले के बोलपुर में मोदी ने कहा कि बीते 10 साल मोदी ने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिन-रात मेहनत की। मैंने अपने समय का पल-पल आपकी, देश की सेवा में पूरे कर्तव्य भाव से, पूरी नम्रता से समर्पित किया है इसलिए आज देश ने वो उपलब्धियां भी हासिल की हैं जो कांग्रेस 60 सालों में नहीं कर पाई।

मोदी ने कहा कि तृणमूल शिक्षक भर्ती घोटाला करके आपके बच्चों के भविष्य को खतरे में डाल रही है। 25 हजार से अधिक शिक्षकों को अदालत ने बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने नौकरी के योग्य उम्मीदवारों की मदद का आश्वास देते हुए कहा कि मैंने भाजपा बंगाल से अनुरोध किया है कि जो युवा इस घोटाले का शिकार हुए हैं, उनकी सहायता के लिए एक कानूनी सेल और एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्थापित करें। मैं बंगाल के युवाओं को आश्वासन देता हूं कि जिन लोगों ने आपको परेशान किया है, उन्हें दंडित किया जाएगा।

मोदी ने आगे कहा कि तृणमूल और कांग्रेस केवल अपने वोट बैंक के बारे में चिंतित हैं, इसलिए वे सीएए के बारे में अफवाहें फैला रहे हैं, जिसका उद्देश्य विभाजन के दौरान पड़ोसी देश में बचे लोगों की सहायता करना है। तृणमूल और कांग्रेस को आपके भविष्य की चिंता नहीं है; उन्हें केवल अपने वोट बैंक की परवाह है। वे नहीं चाहते कि हम उन समुदायों को न्याय प्रदान करें जो विभाजन के बाद अपना देश छोड़कर भागने को मजबूर हुए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News