ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है बीजेपी की सरकार मनगढ़ंत और गलत कहानी वाली बंगाल फाइल्स बनाने के लिए फिल्मकारों को पैसे दे रही है।
कोलकाता द केरला स्टोरी फिल्म को लेकर विवाद थमने के नाम नहीं ले रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘‘नफरत और हिंसा की किसी भी घटना’’ से बचने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए सोमवार को विवादित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया। फिल्म दिखाने वाले किसी भी थिएटर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गाल में फिल्म के प्रतिबंधित होने पर प्रतिक्रिया देते हुए फिल्म के निर्माता विपुल शाह कहते हैं, अगर उसने ऐसा किया है, तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। कानून के प्रावधानों के तहत जो भी संभव होगा, हम लड़ेंगे। इससे पहले दिन में, बनर्जी ने द केरल स्टोरी को एक विकृत फिल्म बताया, जिसका उद्देश्य दक्षिणी राज्य को बदनाम करना था। द कश्मीर फाइल्स क्या है? यह एक वर्ग को अपमानित करना है। द केरला स्टोरी क्या है?..। यह एक विकृत कहानी है।
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है बीजेपी की सरकार मनगढ़ंत और गलत कहानी वाली बंगाल फाइल्स बनाने के लिए फिल्मकारों को पैसे दे रही है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी, द केरल स्टोरी नाम की फिल्म दिखा रही हैं, जिसकी कहानी मनगढ़ंत है। उन्होंने कहा कि ये लोग केरल और उसके लोगों की मानहानि कर रहे हैं। ये रोज बंगाल के मान को भी हानि पहुंचाते हैं। बीजेपी क्यों सामुदायिक दिक्कतें पैदा कर रही है? क्या ये सब करना किसी राजनीतिक पार्टी का काम है?
अधिकारी ने कहा, नफरत और हिंसा की किसी भी घटना से बचने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री ने द केरला स्टोरी के प्रदर्शन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले किसी भी सिनेमा हॉल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित द केरल स्टोरी में दर्शाया गया है कि कैसे केरल की महिलाओं को इस्लाम में परिवर्तित किया गया और इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह द्वारा भर्ती किया गया। यह फिल्म 5 मई को रिलीज हुई थी।
‘बंगाल फाइल्स के लिए फंडिंग कर रही है बीजेपी’
सीएम ममता बनर्जी पूछा- यह कश्मीर फाइल्स क्यों? एक तबके को नीचा दिखाने का उद्देश्य है। केरल फाइल्स क्या है? मैं सीपीआईएम का समर्थन नहीं करती, लेकिन वे भाजपा के साथ काम कर रहे हैं। मेरी बजाय उन्हें उनके खिलाफ बोलना चाहिए। ममता ने बड़ा आरोप लगाया और कहा- विकृत, मनगढ़ंत कहानियों पर आधारित बंगाल फाइल्स बनाने के लिए भाजपा फिल्म निर्माताओं को फंडिंग कर रही है। कुछ दिन पहले भाजपा के पैसे से कुछ फिल्म स्टार बंगाल आए और कुछ तोड़-मरोडक़र और मनगढ़ंत कहानी के साथ बंगाल फाइल्स तैयार कर रहे हैं। बीजेपी केरल फाइल्स दिखा रही है। वे केरल और वहां के लोगों को बदनाम कर रहे हैं। रोज बंगाल को बदनाम करते हैं। बीजेपी साम्प्रदायिक समस्या क्यों पैदा कर रही है? क्या यह एक राजनीतिक दल का कर्तव्य है? उन्हें यह अधिकार किसने दिया। वे भूल जाते हैं, लोकतंत्र स्थाई होता है, लेकिन, कुर्सी की किसी खास राजनीतिक दल की स्थाई नहीं होती है।