Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एसएसकेएम अस्पताल अधीक्षक के खिलाफ भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप, बर्खास्त करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी ने एसएसकेएम अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर मनिमय बनर्जी को बर्खास्त करने की मांग की।

02 Nov 2023

एसएसकेएम अस्पताल अधीक्षक के खिलाफ भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप, बर्खास्त करने की मांग

अग्निमित्र पॉल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए गए दावों को आधार बनाकर यह मांग की है। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा कि एक दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से हमें पता चला कि पीजी अस्पताल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चिकित्सा में बड़ी लापरवाही बरती गई है।

इसके बावजूद अस्पताल के निदेशक डॉक्टर मनिमय बनर्जी को कोई सजा नहीं दी जा रही है। आखिर क्यों? क्या इसलिए ऐसा हो रहा है क्योंकि वह कालीघाट वाले काकू (सुजय कृष्णा भद्र) को सुरक्षा दे रहे हैं? वह ईडी को काकू का वॉयस सैंपल नहीं लेने दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कालीघाट वाले काकू उर्फ सुजय कृष्ण भद्र बाईपास सर्जरी के बाद पिछले ढाई महीने से एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती हैं। आरोप है के अस्पताल की ओर से उनकी सेहत का कोई अपडेट ईडी को नहीं दिया जा रहा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News