वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
सेना की मदद से एनजेपी थाना पुलिस ने जब्त किये गये 10 टन प्रतिबंधित पटाखों को निष्क्रिय कर दिया
एनजेपी थाने की पुलिस ने सेना की मदद से जब्त 10 टन प्रतिबंधित पटाखा को गुरुवार को निष्क्रिय कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एनजेपी थाने की पुलिस ने इसी साल एनजेपी थाना अंतर्गत इलाकों में अभियान चलाकर 10 टन प्रतिबंधित पटाखा जब्त किया था। बाद में अदालत ने जब्त प्रतिबंधित पटाखों को निष्क्रिय करने का निर्देश दिया था।
अदालत के निर्देश के बाद आज एनजेपी थाने की पुलिस ने सेना की मदद से नौकाघाट महानंदा नदी की तट पर निष्क्रिय कर दिया। इस दौरान कोई दुर्घटना न हो इसके लिए दमकल की एक इंजन को मौके पर तैनात रखा गया था। वहीं, इस मौके पर सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल बी मित्रा और एनजेपी थाने के एसआई गौतम लस्कर समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।