Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

सत्ता में रहते कांग्रेस ने क्यों नहीं करायी जातीय जनगणना : मायावती

मायावती ने रविवार काे एक्स पोस्ट में कहा कि संविधान के तहत एससी-एसटी को मिले आरक्षण में अब उप-वर्गीकरण व क्रीमीलेयर के जरिए इसे निष्प्रभावी बनाने व खत्म करने की चल रही साजिश के विरोध में कांग्रेस, सपा और भाजपा आदि का भी चुप्पी साधे रखना क्या यही इनका दलित प्रेम है, सचेत रहें।

25 Aug 2024

सत्ता में रहते कांग्रेस ने क्यों नहीं करायी जातीय जनगणना : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा से पहले सत्ता में कांग्रेस थी तो उसने सत्ता में रहते जातीय जनगणना क्यों नहीं करायी, इसका जवाब दें।

मायावती ने रविवार काे एक्स पोस्ट में कहा कि संविधान के तहत एससी-एसटी को मिले आरक्षण में अब उप-वर्गीकरण व क्रीमीलेयर के जरिए इसे निष्प्रभावी बनाने व खत्म करने की चल रही साजिश के विरोध में कांग्रेस, सपा और भाजपा आदि का भी चुप्पी साधे रखना क्या यही इनका दलित प्रेम है, सचेत रहें। उन्होंने साफ ताैर पर कहा कि कांग्रेस और सपा से अब किसी भी चुनाव में कोई गठबन्धन नहीं करना है। ये आरक्षण विरोधी हैं और एससी-एसटी और ओबीसी वर्गों को खुद अपने दम पर खड़ा होना है।

मायावती ने कहा कि प्रयागराज में शनिवार को संविधान सम्मान समारोह आयोजित करने वाली कांग्रेस को डा. भीमराव अम्बेडकर के अनुयायी कभी माफ नहीं करेंगे, जिसने संविधान निर्माता बाबासाहब को उनके जीते-जी एवं देहांत के बाद भी भारतरत्न से सम्मानित नहीं किया। साथ ही बाबासाहब के आंदोलन को गति देने वाले कांशीराम के देहांत होने पर इसी कांग्रेस ने केंद्र में अपनी सरकार के रहते हुए उनके सम्मान में एक दिन के भी राष्ट्रीय शोक की घोषणा नहीं की। सपा सरकार ने भी राजकीय शोक घोषित नहीं किया। इनकी ऐसी दोगली सोच, चाल, चरित्र से सजग रहना जरूरी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सत्ता में रहते कांग्रेस ने क्यों नहीं करायी जातीय जनगणना : म
मायावती ने रविवार काे एक्स पोस्ट में कहा कि संविधान के तहत एससी-एसटी को मिले आरक्षण में अब उप-वर्गीकरण व क्रीमीलेयर के जरिए इसे निष्प्रभावी बनाने व खत्म करने की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News