Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बढाई सुरक्षा

गौरतलब है कि मतगणना के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक सिक्योरिटी अलर्ट मिलने की बात कही गई है। इस आधार पर उन्हें जेड श्रेणी सुरक्षा का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय से गृह विभाग के भेजा गया। विभाग की इजाजत के बाद अस्थाई रूप से जेड श्रेणी सुरक्षा का आदेश हुए हैं।

14 Dec 2023

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बढाई सुरक्षा

जयपुर। राजस्थान के कार्यवाहक और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राज्य इंटेलिजेंस पुलिस की अभिशंषा के आधार पर जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। हाल ही में इंटेलिजेंस पुलिस के की ओर से राज्य सरकार को पत्र लिखा गया था। लेकिन भविष्य में इस सुरक्षा व्यवस्था का अन्तिम निर्णय नवगठित सरकार पर छोड़ा है। आदेश में लिखा है कि सुरक्षा व्यवस्था जारी रखने का निर्णय कमेटी करेगी। कमेटी में यह मामला सरकार के गठन के बाद ही भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि मतगणना के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक सिक्योरिटी अलर्ट मिलने की बात कही गई है। इस आधार पर उन्हें जेड श्रेणी सुरक्षा का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय से गृह विभाग के भेजा गया। विभाग की इजाजत के बाद अस्थाई रूप से जेड श्रेणी सुरक्षा का आदेश हुए हैं। इसमें दो-आठ की गार्ड के साथ एस्कॉर्ट की सुविधा भी मिलती है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री गहलोत को यह सुविधा आगे भी मिलती रहेगी या नहीं यह नवगठित सरकार तय करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री को नियमों के मुताबिक यह सुरक्षा नहीं मिलती है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल को जेड-प्लस सुरक्षा दी जाती है।

सुरक्षा देने के पीछे गोगामेड़ी हत्याकाण्ड के बाद समर्थकों में रोष बताया जा रहा है। इससे निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को खतरा बताया गया। जिसके बाद राज्य इंटेलिजेंस की ओर से सुरक्षा देने की बात कही गई है।

निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को तीन डिप्टी एसपी समेत पांच व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की सुरक्षा मिल गई है। राजस्थान पुलिस की ओर से आठ दिसंबर को जारी हुए एक आदेश के अनुसार गहलोत की सुरक्षा में तीन डिप्टी एसपी, एक पुलिस निरीक्षक और एक सहायक उप निरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए है।

आदेश में बताया गया है कि पूर्व सीएम गहलोत की सुरक्षा में डिप्टी एसपी किशोरीलाल, डिप्टी एसपी रामनिवास और डिप्टी एसपी नीरज मेवानी को तैनात किया गया है। इसी तरह से पुलिस निरीक्षक जगजीवन राम और सहायक उप निरीक्षक भीम सिंह को भी पांच सदस्यीय पीएसओ टीम में शामिल किया गया है। यह आदेश राजस्थान पुलिस के एडीजी इंटेलिजेंस एस सेंगाथिर की ओर से जारी हुए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News