वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
रविवार की सुबह हुई इस घटना ने एक बार फिर शहर की सड़कों पर अनियंत्रित यू-टर्न और बिना सिग्नल मुडऩे वाली गाडिय़ों के खतरे को उजागर कर दिया है
कोलकाता। आईटी हब सेक्टर पांच में रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुबह जब शहर की सड़कें धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही थीं, तभी सेक्टर पांच से चिंगरीघाटा की ओर जा रही एक रैपिडो बाइक और एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। यह हादसा निको पार्क के ठीक सामने मुख्य सड़क पर हुआ, जिसने आसपास के इलाके में हड़कंप मचा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण चार पहिया वाहन चालक की घोर लापरवाही थी।
बताया जा रहा है कि जब रैपिडो बाइक अपनी लेन में चिंगरीघाटा की ओर बढ़ रही थी, तभी सामने चल रही कार ने बिना किसी सिग्नल या इंडिकेटर के अचानक यू-टर्न ले लिया। अचानक हुई इस हरकत की वजह से बाइक चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और दोनों वाहनों में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे देबू मंडल और पीछे बैठी सवारी अपर्णा दास सड़क पर दूर जा गिरे। दोनों को गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही लहूलुहान हो गए। घटना स्थल पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत रेस्क्यू किया और उन्हें बिधाननगर उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ फिलहाल उनका प्राथमिक उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बिधाननगर साउथ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घातक चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया है और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि दुर्घटना की सटीक कडिय़ों को जोड़ा जा सके और यह स्पष्ट हो सके कि कार चालक ने ट्रैफिक नियमों का किस स्तर पर उल्लंघन किया था। रविवार की सुबह हुई इस घटना ने एक बार फिर शहर की सड़कों पर अनियंत्रित यू-टर्न और बिना सिग्नल मुडऩे वाली गाडिय़ों के खतरे को उजागर कर दिया है।