Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

निको पार्क के पास कार और बाइक की भीषण टक्कर

रविवार की सुबह हुई इस घटना ने एक बार फिर शहर की सड़कों पर अनियंत्रित यू-टर्न और बिना सिग्नल मुडऩे वाली गाडिय़ों के खतरे को उजागर कर दिया है

08 Mar 2026

निको पार्क के पास कार और बाइक की भीषण टक्कर

कोलकाता। आईटी हब सेक्टर पांच में रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुबह  जब शहर की सड़कें धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही थीं, तभी सेक्टर पांच से चिंगरीघाटा की ओर जा रही एक रैपिडो बाइक और एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। यह हादसा निको पार्क के ठीक सामने मुख्य सड़क पर हुआ, जिसने आसपास के इलाके में हड़कंप मचा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण चार पहिया वाहन चालक की घोर लापरवाही थी। 
बताया जा रहा है कि जब रैपिडो बाइक अपनी लेन में चिंगरीघाटा की ओर बढ़ रही थी, तभी सामने चल रही कार ने बिना किसी सिग्नल या इंडिकेटर के अचानक यू-टर्न ले लिया। अचानक हुई इस हरकत की वजह से बाइक चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और दोनों वाहनों में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे देबू मंडल और पीछे बैठी सवारी अपर्णा दास सड़क पर दूर जा गिरे। दोनों को गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही लहूलुहान हो गए। घटना स्थल पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत रेस्क्यू किया और उन्हें बिधाननगर उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ फिलहाल उनका प्राथमिक उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बिधाननगर साउथ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घातक चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया है और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। 
पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि दुर्घटना की सटीक कडिय़ों को जोड़ा जा सके और यह स्पष्ट हो सके कि कार चालक ने ट्रैफिक नियमों का किस स्तर पर उल्लंघन किया था। रविवार की सुबह हुई इस घटना ने एक बार फिर शहर की सड़कों पर अनियंत्रित यू-टर्न और बिना सिग्नल मुडऩे वाली गाडिय़ों के खतरे को उजागर कर दिया है। 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


निको पार्क के पास कार और बाइक की भीषण टक्कर
रविवार की सुबह हुई इस घटना ने एक बार फिर शहर की सड़कों पर अनियंत्रित यू-टर्न और बिना सिग्नल मुडऩे वाली गाडिय़ों के खतरे को उजागर कर दिया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News