Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

भवानीपुर में भरभरा कर गिरा डेढ़ सदी पुराना ऐतिहासिक तोरण, मची अफरा-तफरी

इस घटना ने शहर की पुरानी और विरासत इमारतों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

18 Feb 2026

भवानीपुर में भरभरा कर गिरा डेढ़ सदी पुराना ऐतिहासिक तोरण, मची अफरा-तफरी

कोलकाता। भवानीपुर के देवेंद्र घोष रोड पर 150 साल पुराना ऐतिहासिक तोरण अचानक ढह जाने से बड़ा हादसा टल गया। भवानीपुर के व्यस्त देवेंद्र घोष रोड पर सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां स्थित लगभग डेढ़ सौ साल पुराना एक विशाल तोरण अचानक जमींदोज हो गया। 
चश्मदीदों के मुताबिक, सुबह का वक्त होने के कारण सड़क पर आवाजाही शुरू हो गई थी, लेकिन गनीमत यह रही कि जिस पल तोरण गिरा, उसके ठीक नीचे कोई मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में करीब 700 से 800 परिवारों का निवास है और यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है। घटना की जानकारी मिलते ही कोलकाता पुलिस की डिजास्टर मैनेजमेंट टीम और कोलकाता नगर निगम के कर्मचारी युद्धस्तर पर राहत कार्य के लिए पहुंचे। 
पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से इलाके की घेराबंदी कर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। निगम के अधिकारियों का प्राथमिक अनुमान है कि दशकों से उचित रखरखाव न होने और ढांचा जर्जर हो जाने के कारण यह हादसा हुआ। इस घटना ने शहर की पुरानी और विरासत इमारतों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।  

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भवानीपुर में भरभरा कर गिरा डेढ़ सदी पुराना ऐतिहासिक तोरण
इस घटना ने शहर की पुरानी और विरासत इमारतों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News