Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

द्वितीय हुगली सेतु पर कंटेनर लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में लदा कंटेनर उछलकर पुल पर जा गिरा और डिवाइडर के बीच फंस गया। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। चालक और खलासी बाल-बाल बच गए।

27 Dec 2025

द्वितीय हुगली सेतु पर कंटेनर लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

दूसरे हुगली पुल पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हावड़ा से कोलकाता की ओर जा रहा कंटेनर लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पुल के बीच बने डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में लदा कंटेनर उछलकर पुल पर जा गिरा और डिवाइडर के बीच फंस गया। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। चालक और खलासी बाल-बाल बच गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में कोलकाता की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान चालक का ट्रक पर से नियंत्रण हट गया और वह सीधे डिवाइडर से जा टकराया। हादसे के बाद पुल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। चालक और खलासी सुरक्षित तरीके से ट्रक से बाहर निकल आए। पुलिस ने क्रेन की मदद से कंटेनर को हटाने की प्रक्रिया शुरू की, जिससे धीरे-धीरे हालात सामान्य होने लगे।

पुलिस का कहना है कि कंटेनर डिवाइडर के बीच फंस जाने के कारण पुल की बाकी लेन को चालू रखने में ज्यादा दिक्कत नहीं आई। साथ ही शनिवार सुबह होने की वजह से वाहनों की संख्या कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कुछ ही देर में पुल पर फिर से सामान्य रूप से गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


द्वितीय हुगली सेतु पर कंटेनर लदा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में लदा कंटेनर उछलकर पुल पर जा गिरा और डिवाइडर के बीच फंस गया। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। चालक और





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News