Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

रोहतक में सीवर की सफाई करते पिता व दो पुत्रों की मौत

पूर्व सैनिक महाबीर व उसके दो बेटे हुए हादसे का शिकार, पुलिस जांच में जुटी
 

14 May 2025

रोहतक में सीवर की सफाई करते पिता व दो पुत्रों की मौत

रोहतक के गांव माजरा में सीवर की सफाई करते वक्त एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता व उसके दो बेटे शामिल है। बताया जा रहा है कि घर के बाहर का सीवर साफ करने के लिए तीनों की गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। बाद में काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दी।

दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मद्द से तीनों को सीवर से बाहर निकाला और पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पुलिस के अनुसार गांव बोहर माजरा निवासी महाबीर के घर के बाहर सीवर ओवर फलो चला रहा था, बुधवार सुबह महाबीर सीवर का ढक्कर हटाने लगा तो वह सीवर में गिर गया।

यह देखकर उसका बेटा दीपक अपने पिता महाबीर को निकालने के लिए सीवर में उतरा तो वह भी गैस की चपेट में आ गया और इसके बाद दूसरे बेटे लक्ष्मण भी सीवर में उतर गया, वह भी बाहर नहीं आया और अंदर ही रह गया। यह देखकर परिजनों ने शोर मचा दिया। जिससे आसपास के लोग एकत्रित हो गए और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहंुचकर ग्रामीणों की मद्द से तीनों को बाहर निकला, इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में मातम पसर गया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रोहतक में सीवर की सफाई करते पिता व दो पुत्रों की मौत
पूर्व सैनिक महाबीर व उसके दो बेटे हुए हादसे का शिकार, पुलिस जांच में जुटी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News