Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

भारी ट्रकों के बीच अनियंत्रित होकर बाइक समेत गहरे नाले में गिरे पिता व दो छात्राएं

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी

11 Feb 2026

भारी ट्रकों के बीच अनियंत्रित होकर बाइक समेत गहरे नाले में गिरे पिता व दो छात्राएं

हावड़ा। बेलूर के व्यस्त मातोवाला चौराहे पर बुधवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के समय एक भयावह हादसा होते-होते बचा। भारी वाहनों की धक्का-मुक्की और भीषण जाम के बीच संतुलन बिगडऩे से एक बाइक सवार पिता अपनी दो स्कूली छात्राओं के साथ सड़क किनारे बने गहरे और खुले हाई ड्रेन (नाले) में जा गिरे। इस घटना के बाद इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय निवासियों का आक्रोश फूट पड़ा। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे किसी की जान नहीं गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर का समय होने के कारण क्षेत्र के स्कूलों में छुट्टी हुई थी और सड़कों पर छात्रों व अभिभावकों की भारी भीड़ थी। इसी दौरान नियमों को ताक पर रखकर 10 से 16 पहियों वाली भारी लोरियां (ट्रक) भी उसी संकरे रास्ते से गुजर रही थीं। भीड़ और भारी वाहनों के बीच रास्ता बनाने की कोशिश में बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह अपनी दोनों बेटियों समेत सीधे गहरे नाले में समा गया। घटना को देख आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को कीचड़ और मलबे से भरे नाले से बाहर निकाला। हालांकि तीनों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन वे इस हादसे के बाद गहरे सदमे में हैं। इस घटना ने बेलूर इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन की पोल खोल दी है। 
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि मातोवाला चौराहे के पास कई बड़े स्कूल हैं, फिर भी प्रशासन छुट्टी के संवेदनशील समय में भारी वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करने में विफल रहा है। लोगों का कहना है कि स्कूल के समय पुलिस की तैनाती न के बराबर होती है, जिसके कारण बेलगाम ट्रक चालकों के बीच स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर हैं। अभिभावकों में इस बात को लेकर गहरा रोष है कि बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मांग की है कि स्कूल की छुट्टी के समय भारी वाहनों के आवागमन पर तत्काल पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए और चौराहे पर नियमित ट्रैफिक पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अनियंत्रित होकर बाइक समेत नाले में गिरे पिता व दो छात्राएं
लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News